दिल्ली चिड़ियाघर में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने किया बायो गैस संयंत्र का उद्घाटन

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित चिडियाघर में सोमवार को राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के मौके पर चिडियाघर में कई शानदार और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने शिरकत की। डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें, क्या है इस कार्यक्रम का मकसद..

Updated : 8 October 2018, 2:11 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी में स्थित दिल्ली चिड़ियाघर में सोमवार को राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के मौके पर कई तरह के शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने इस मौके पर दिल्ली जू में बायो गैस संयंत्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जू की निदेशक रेनू सिंह भी मौजूद रहीं। 

 

 

बच्चों ने किया जागरूक

दिल्ली चिडियाघर में राष्ट्रीय वन्य जीव कार्यक्रम के मौके पर कई स्कूलों के छात्रों ने भारी संख्या में शिरकत की। स्कूली बच्चों द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अपनाने, जैव विविधता व वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये भी लोगों को जागरूक किया गया।

मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोग

स्कूली बच्चों की हौसला अफजाई

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा और जू की निदेशक रेनू सिंह ने स्कूली बच्चों की खूब हौसला अफजाई की और उनके बीच पहुंचकर जागरूकता संदेशों को सराहा। स्कूली बच्चे अपने हाथों में पर्यावरण संरक्षण समेत कई तरह जागरुकता संदेशों की तख्तियां लिये यहां पहुंचे थे।

जू का भ्रमण करते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा और जू निदेशक रेनू सिंह

 

दिल्ली चिड़ियाघर की विश्वस्तरीय सेवाएं

इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन समेत यहां आने वाले पर्यटकों के लिये उपलब्ध कराई जा रही विश्वस्तरीय सेवाओं के लिये भी दिल्ली चिड़ियाघर की सराहना की गयी। दिल्ली जू की पहली महिला निदेशक ने इसके लिये डा. शर्मा का आभार भी जताया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

 

सप्ताह भर तक जागरूकता कार्यक्रम 

राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के तहत दिल्ली चिड़ियाघर द्वारा यहां आने वाले दर्शकों, पर्यटकों समेत आम जनता को वन्य जीव एवं जीव विविधता के संरक्षण के आलावा पर्यावरण, स्वच्छता, फूड वेस्टेज, पौधारोपण जैसी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

छात्रों के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और जू निदेशक रेनू सिंह

दिल्ली चिडियाघर की बड़ी उपलब्धि

दिल्ली चिडियाघर के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब यहां बायो गैस प्लांट जैसे किसी इनोवेटिव प्लान पर न केवल कार्य किया गया, बल्कि इसे बखूबी अंजाम भी दिया गया। इससे दिल्ली चिडियाघर ऊर्जा की बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकेगा। 
 

 

Published : 
  • 8 October 2018, 2:11 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement