हिंदी
नई दिल्लीः केंद्र में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले किये गये हैं। कई मंत्रालयों के सचिव और अतिरिक्त सचिवों को इधर से उधर किया गया है।
यह भी पढ़ेंः 2016 बैच के 22 आईएएस अधिकारियों को मिली नियुक्ति, डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें पूरी सूची
आईएएस अधिकारियों के तबादलों की पूरी लिस्ट
1. दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को हटाकर अब उन्हें संचार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का पदभार सौंपा गया है।
2. जलज श्रीवास्तव IW अथॉरिटी में चेयरमैन बनाये गये हैं।
3. मीनाक्षी गुप्ता महिला आयोग में सदस्य सचिव बनाई गई हैं।
4. अमिता प्रकाश राष्ट्रीय उत्पाद काउंसिल में डीजी का पदभार सौंपा गया है।
5. राकेश कुमार भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाये गये हैं।
6. सतवीर बेदी एनसीटीई के चेयरमैन की कमान सौंपी गई है।
7. वसुधा मिश्रा कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाई गई हैं।
8. नील कमल दरबारी कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाये गये हैं।
9. वी.श्रीनिवास प्रशासनिक मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का पदभार सौंपा गया है।
10. शुभ्रा सिंह एनपीपीए की नई चेयरमैन बनाई गई हैं।
यह भी पढ़ेंः UP: तीन आईएएस, 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
इन 9 सीनियर IAS अधिकारियों का भी हुआ तबादला
1. एबीपी पांडे रेवेन्यू विभाग के सचिव बनाए गए।
2. उपमा चौधरी युवा मंत्रालय की सचिव बनीं।
3. एन.शिवा सलीम विशेष सचिव वाणिज्य मंत्रालय की कमान।
4. सुमंत चौधरी देश के नए कोयला सचिव बने।
5. छविलेंद्र राउल उर्वरक मंत्रालय में सचिव बने।
6. योगेंद्र त्रिपाठी नए केंद्रीय पर्यटन सचिव बने।
7. यूपी की शालिनी प्रसाद DIPP में सदस्य सचिव बने।
8. गिरीश मुरमू एक्सपेंडीचर में सचिव बने।
9. अशोक कुमार सिंह सचिव NCST बनाए गए।
Published : 18 November 2018, 11:23 AM IST
Topics : IAS अतिरिक्त सचिव अथॉरिटी चेयरमैन केंद्र सरकार जलज श्रीवास्तव तबादले दिल्ली मंत्रालय मुख्य सचिव अंशु प्रकाश संचार मंत्रालय
No related posts found.