उत्तराखंड में भाजपा का विकल्प बनने की कोशिश में कांग्रेस और यूकेडी, कौन बनेगा जनता की पसंद ?
गैरसैण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस और यूकेडी दोनों पार्टियां सत्र के दौरान अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं, देखना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता क्या फैसला देती है। इन दोनों में से किसी एक को सत्ता में बिठाती है या फिर भाजपा हैट्रिक लगाएगी ?