हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कार ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, कार सवार ने पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाते हुए 100 मीटर तक घसीटते ले गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के बेर सराय की है। पुलिस सहायक उप-निरीक्षक प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान के मुताबिक वे बेर सराय बाजार के पास व्यस्त इलाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे कि अचानक, उन्होंने एक कार को लाल बत्ती पार करते देखा।
पुलिसकर्मियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया तो वह धीमी हो गई और फिर अचानक तेज हो गई। जैसे ही कार आगे बढ़ी, वाहन के सामने खड़े पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्राइवर के न रुकने पर वे बोनट पर लटक गए। आखिरकार कार को लगभग 100 मीटर के बाद रोक दिया गया। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।
Published : 3 November 2024, 4:04 PM IST
Topics : car driver Delhi DynamiteNews ManojTibrewal police कार सवार घसीटा दिल्ली पुलिसकर्मियों बोनट