दिल्ली: बुराड़ी में एक ही घर से 11 लोगों के शव बरामद, मची सनसनी

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही घर में 11 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के हाथ पैर बंधे हुए थे तो कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई मिली है।

Updated : 1 July 2018, 1:05 PM IST
google-preferred

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर से एक बेहद की चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। एक साथ एक ही घर में इतने शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में 7 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की छानबीन में जुट गई है। 

पुलिस ने बताया कि ये सभी शव फंदे से लटके हुये थे और सभी के आंखों पर पट्टी बंधी थी। हालांकि ये हत्या है या आत्महत्या है अभी यह साफ नहीं हो पाया है, पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बुराड़ी पहुंचे और मौके का जायजा लिया। 

मृतक परिवार की ग्राउंड फ्लोर में ग्रॉसरी की दुकान थी और इसके अलावा दूध और फर्नीचर का भी बिजनेस था। इस घटना के बारे में मृतक के पड़ोसी ने बताया कि भाटिया परिवार की किराने की दुकान जब सुबह 6 बजे तक नहीं खुली तो वो उनके घर पर देखने गये। जैसे ही वो घर के अंदर गये देखा कि सारे लोग मृत पड़े हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। 

Published : 
  • 1 July 2018, 1:05 PM IST

Related News

No related posts found.