Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, कल शपथ ग्रहण, जानिये उनके बारे में

उत्तराखंड की राजनीति ने फिर एक बार तेजी के करवट बदली है। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का 11 वां मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। कल तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 July 2021, 4:45 PM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति ने तेजी के साथ करवट बदलते हुए सभी को चौंका दिया है। पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीएम पद से विदायी और तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी ने सभी राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था। अब कल तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा देकर फिर सभी को चौंकाया। तीरथ सिंह रावत की विदाई के बाद  पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड का 11वां मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया है। धामी सीएम के रूप में अब तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे।

प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। कल राजभवन में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होगा।

शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। पुष्कर सिंह धामी के नाम का एलान खुद पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ''मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है. जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।''

पुष्कर सिंह धामी एक युवा नेता हैं और फिलहाल वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ. धामी ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से इस बार दूसरी बार विधायक बने हैं।

पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बेहद करीबी माना जाता है। पुष्कर सिंह धामी आरएसएस की पृष्ठभूमि के नेता हैं। राजनीति के शुरुआती दौर में वो एबीवीपी के कई अहम पदों पर रहे हैं। धामी दो बार बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

Published : 
  • 3 July 2021, 4:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement