Avalanche in Uttarakhand: उत्तरकाशी में हिमस्खलन से 10 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अब भी लापता, बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिमस्खलन के कारण 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। कम से कम 20 टैकर्स हिमस्खलन के कारण वहां फंस गये हैं। बचाव अभियान जारी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 October 2022, 4:16 PM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में स्थित द्रोपदी का डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने से प्रशिक्षकों समेत 10 पर्वतारोहियों के मौत की खबर है जबकि एवलांच में उत्तरकाशी स्थित नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 20 प्रशिक्षणार्थी अब भी बर्फ में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वायु सेना समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां एवलांच में फंसे लोगों की तलाश और बचाव में जुटी हुई है। 

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों में से 10 लोगों के शव बरामद किये जाने की पुष्टि की है। अन्य लापता लोगों के राहत व बचाव कार्य जारी है।

इस घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर सेना की मदद मांगी है। राजनाथ सिंह ने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक क्रेवास फंसे 8 प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। 

प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना और सीएम की अपील के बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राहत और बचाव कार्य के लिए वायुसेना ने अपने दो चीता हेलिकॉप्टर को लगाया है। कुछ हेलिकॉप्टर को स्टैंड बाई मोड में रखा गया है। 

इससे पहले द्रोपदी के डांडा में क्रेवास में फंसे आठ लोगों को निम ने रेस्क्यू कर निकाल दिया है। जबकि 21 लोग अभी क्रेवास में फंसे हैं, जिनमें से 10 लोगों के शव बरामद किये गये। रेस्क्यू अभियान जारी है।

Published : 
  • 4 October 2022, 4:16 PM IST

Related News

No related posts found.