हिंदी
देहरादून: लगातार बढ़ रही प्राक्रतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उत्तराखंड सरकार प्राक्रतिक आपदाओं में जमीन, घर नष्ट हो जाने पर दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना करने की योजना पर भी विचार कर रही है। सीएम ने केन्द्र सरकार के पास में इसका प्रस्ताव भी भेज दिया है। आपदा प्रभावित जिलों की समीक्षा के दौरान सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी को इसके निर्देश भी दिए थे।
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित जिलों की समीक्षा बैठक बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की थी। इस दौरान सीएम रावत ने सभी अधिकारियों से आपदा से प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में जानकारी ली थी।
उन्होंने सभी आपदा प्रभावित जिलाधिकारियों से को से अपील करके कहा कि सभी लोग अपने-अपने जिले का खास ध्यान रखें, यदि कोई भी अधिकारी कोताही बरतते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
Published : 2 August 2018, 7:54 PM IST
No related posts found.