हिंदी
बेंगलुरू: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’को बढ़ावा देने तथा युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए एक आविष्कार कोष की स्थापना की घोषणा की है।
पर्रिकर ने यहां नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू की मौजूदगी में 11 वीं एरो इंडिया प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए कहा कि मोदी सरकार रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक आविष्कार कोष का गठन कर रही है और इसके लिए राशि जुटाने की जिम्मेदारी रक्षा क्षेत्र के प्रमुख उपक्रमों हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड एचएएल और भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड को सौंपी गयी है।
उन्होंने कहा कि यह कोष विशेष रूप से स्टार्ट अप परियोजनाओं के लिए गठित किया जा रहा है। (वार्ता)
Published : 14 February 2017, 1:47 PM IST
Topics : अशोक गजपति राजू आविष्कार कोष इंडिया प्रदर्शनी नागरिक उड्डयन मंत्री मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री राष्ट्रीय
No related posts found.