हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ,राहुल द्रविड़ को पसंदीदा क्रिकेटर मानती है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: Bollywood Buzz दीपिका पादुकोण ने बताया इस कंडीशन पर करती हैं फिल्म साइन
दीपिका पादुकोण ने बताया कि राहुल द्रविड़ उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। दीपिका ने कहा,“ मेरे कई सारे आइडल है और राहुल द्रविड़ मेरे आइडल इसलिए नहीं बने हैं कि उन्होंने खेल में योगदान दिया है बल्कि इसलिए कि उन्होंने उससे बाहर खुद को कैसे पेश किया है। मेरे लिए वह एक ऐसे इंसान हैं जिनकी मैं हमेशा सराहना करती हूं और वह बेंगलुरु से भी हैं। (वार्ता)
Published : 14 December 2019, 11:14 AM IST
Topics : bollywood cricket Deepika Padukone entertainment क्रिकेटर डिंपल गर्ल दीपिका बाॅलीवुड राहुल द्रविड़