हिंदी
रांची: झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता इस वर्ष पहली जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का फैसला किया।
झारखंड की मंत्रिमंडल सचिव वंदना डाडेल ने यहां मीडिया कर्मियों को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। राज्य सरकार को वेतन भुगतान पर 441 करोड़, 52 लाख रुपये अतिरिक्त व्यय करना होगा।
राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत वृद्धि के बाद अब यह 42 प्रतिशत हो गया है।
Published : 28 April 2023, 9:29 AM IST
Topics : चार प्रतिशत झारखंड पेंशन महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारी
No related posts found.