निचलौल नगर में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नगर पंचायत निचलौल के एक मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पाया गया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 24 April 2024, 3:09 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज) नगर पंचायत निचलौल के एक मोहल्ले में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मामला निचलौल नगर के मोहल्ला हर्रेडीह थाना निचलौल का है।

नहर के पास स्थित श्मशान घाट के सामने करीब 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो जानकारी हुई की शव लगभग 24 घंटा पहले का प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई है।

Published : 
  • 24 April 2024, 3:09 PM IST

Advertisement
Advertisement