महराजगंज: ट्रेलर ट्रक में जा घुसी फलों से लदी डीसीएम, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

रास्ते पर खड़ी एक ट्रेलर ट्रक में अचानक से डीसीएम जा घुसी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 July 2019, 10:49 AM IST

फरेन्दा(महराजगंज): एक डीसीएम और ट्रेलर ट्रक में जबरदस्त भीड़ंत हुई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: कई कार्यालयों के बंद पड़े हैं ताले, फर्श पर आराम फरमा रहें कुत्तें

फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी चौराहे से 100 मीटर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग NH24 पर खड़ी एक ट्रेलर में फरेन्दा की तरफ से सोनौली जा रही फलों से लदी डीसीएम अचानक से घुस गई। जिसमें डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई है और खलासी घायल हो गया है। घटना करीब 5:00 बजे की है। 

यह भी पढ़ें: सिर्फ पुरी में हीं नहीं अब गांवों में भी निकाली जाने लगी है भगवान जगन्‍नाथ की रथयात्रा, मुस्लिम भी हो रहे हैं शामिल

 

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी

बताया जा रहा है कि ट्रेलर का चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर चाय पीने गया था, इसी बीच फरेन्दा के तरफ से आ रही डीसीएम ने पीछे से ट्रेलर में ठोक दिया टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई और डीसीएम का खलासी भी घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया और डीसीएम चालक की लाश निकलवा कर अपने साथ ले गई और जरूरी कार्यवाई में जुट गई है।

Published :  5 July 2019, 10:49 AM IST