हिंदी
महराजगंज: पूरे भारत मे साफ-सफाई का मैजिक चल रहा है। हर जगह लोगों को बैनर और विज्ञापन के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लेकिन कहीं ना कहीं भारत सरकार का यह मिशन असफल होता दिखाई दे रहा है।
गुरुवार को विकास भवन महराजगंज में कुत्ते विकास भवन के अंदर बेफिक्र होकर सोते नजर आए। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दोपहर 12 बजे के करीब विकास भवन के कई कार्यालयों में ताले लटक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, देखें क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव

वहां के लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐया नजारा देखने को मिला है। बल्कि बहुत बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब भी वो अपनी फरियाद लेकर आते हैं तो साहब लोगों का पता ही नहीं चलता। वहीं लोगों ने बेफिकर होकर सो रहे कुत्तो के इस कदर विकास भवन में सोने की आलोचना भी की और कहा कि फरियादियों को अचानक नींद से जगाने के बाद ये कुत्ते काट भी सकते हैं।
Published : 5 July 2019, 10:09 AM IST
Topics : Cleanliness campaign Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश महराजगंज विकास भवन स्वच्छता अभियान