
नई दिल्ली: Uttar Pradesh में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीक का ऐलान चुनाव अयोग द्वारा किया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि 23 सितंबर को यूपी राज्यसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक तय किया गया है।
Election Commission of India (ECI): Bye-elections for two Rajya Sabha seats from Uttar Pradesh to be held on 23rd September, from 9 am to 4 pm. pic.twitter.com/GTwj4NdAbG
— ANI (@ANI) August 29, 2019
निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यूपी की दो राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणार कर दी है। यह सीटें भाजपा में शामिल होने वाले समाजवादी पार्टी के सदस्यों के इस्तीफे के काराण रिक्त हुई है। इसके लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके लिए 12 सितंबर तक नामांकन भरा जा सकेगा।
गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत में संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर ने सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा में उनका कार्यकाल सात जुलाई, 2022 को समाप्त होने वाला था।
Published : 29 August 2019, 2:40 PM IST
Topics : bjp ByElection Election Commision rajyasabha uttar pradesh उत्तर प्रदेश उपचुनाव निर्वाचन आयोग भाजपा राज्यसभा