Cyclone Yass: ताउते के बाद तबाही मचाने पहुंचा चक्रवात यास, जानिये इससे जुड़ी हर जानकारी और चेतावनी

गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के दक्षिणी और पश्चिचमी राज्य अभी चक्रवात ताउते की तबाही से उबरे भी नहीं थे कि एक और बड़े चक्रवात की चेतावनी सामने आ गई है। इस चक्रवात का नाम यास है। डाइनााइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये इससे जुड़ी हर जानकारी

Updated : 20 May 2021, 9:42 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अरब सागर से उठा ताउते चक्रवात गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के दक्षिणी और पश्चिचमी राज्यों में भारी तबाही मचा चुका है। अभी चक्रवात ताउते की तबाही से लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और बड़े चक्रवात ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अब एक नये तूफान यास को लेकर चेतावनी जारी की है। यह तूफान 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है, जिससे वहां आंधी और बारिश की संभावना जतायी जा रही है।

मौसम विज्ञानी 'यास' तूफान को भी बेहद खतरनाक चक्रवात मान रहे हैं। इस चक्रवाती तूफान का असर अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा। इसके लिये भी चेतावनी जारी कर दी गई है और सुरक्षा समेत राहत व बचाव के लिये जरूरी उपाय किये जा रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो इसके बाद के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है। 

यास चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यह तूफान उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। इसके बाद संबंधित राज्यों में तेज बारिश की संभावना जतायी गई है।

'यास' तूफान का नामकरण इस बार ओमान देश ने किया है। 'यास' का मतलब होता है निराशा। आपको बता दें कि दुनिया में आने वाले तूफानों के नामकरण की परंपरा चलती आ रही है, इसलिये इश बार यह नाम ओमान ने दिया है। मौसम विभाग 'यास' तूफान की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विभाग ने निम्न दबाव प्रणाली तेज होने के संकेत भी दिए हैं।

Published : 
  • 20 May 2021, 9:42 AM IST

Related News

No related posts found.