LIVE: दुर्दांत अपराधी विकास दुबे मारा गया, देखिये कैसे मारा गया मोस्ट वांटेड

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे शुक्रवार को मारा गया है। देखिये कैसे मारा गया मोस्ट वांटेड विकास दुबे डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 July 2020, 9:54 AM IST
google-preferred

कानपुरः यूपी के आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे की एनकाउंटर की खबर हर जगह है। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी, जिसके कारण पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः यूपी का बहुत बड़ी खबर- दुर्दांत अपराधी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

विकास दुबे का एनकाउंटर शुक्रवार को सुबह हुआ है। एनकाउंटर कानपुर से महज 17 किलोमीटर दूर भौती नाम की जगह पर हुआ। कानपुर में यह एनकाउंटर सुबह 6.15 और 6.30 के बीच हुआ। एक गोली उसकी कमर और दूसरी सीने में लगी। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने अपना दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः गैंगस्टर विकास दूबे की एनकाउंटर में मौत से कई राज भी हमेशा के लिये दफन, अनसुलझे रह गये कई आपराधिक रहस्य

विकास दुबे के इस एनकाउंटर ने कई सवाल भी अपने पीछे छोड़ दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये की आखिर किसी शह में विकास दुबे अब तक बचा हुआ था। किसकी मदद से विकास दुबे पुलिस से छिपा रहा, और आखिर क्यों उसने खुद आत्मसमर्पण किया। 

Published :