हिंदी
देवरिया: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जनपद में प्रेम प्रसंग (Love Affair) को लेकर एक महिला (Woman) की हत्या (Muder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के प्रेमी ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया और शव को खेत में फेंक दिया। शुक्रवार तड़के तीन-चर बजे के बीच महिला की हत्या की गई। महिला का शव आज सुबह 8-9 बजे खेत से बरामद किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र का है। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी ने थाने जाकर खुद पुलिस को हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक महिला की पचान सरिता दूबे पत्नी स्व. नीतेश कुमार दूबे निवासी रामपुर दूबे थाना महुआडीह जनपद देवरिया के रूप में की गई। महिला के पति की छह माह पहले मृत्यु हो गई थी। बताया जाता है कि आरोपी संदीप यादव पहले मृतका के पति के साथ काम करता था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रेमी ने शुक्रवार तड़के महिला की हत्या के बाद शव को हाटा रोड पर ग्राम बंसहिया को जाने वाली नहर रोड के किनारे धान के खेत में फेंक दिया था। हत्या करने के बाद आरोपित खुद गौरीबाजार थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्यारोपी संदीप यादव मदनपुर थाने का रहने वाला है।
सूचना के बाद घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड टीम भी पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस आरोपी से पूछाताछ में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Published : 6 September 2024, 4:25 PM IST
Topics : Deoria Love affair murder police woman देवरिया पुलिस प्रेम प्रसंग महिला हत्या