हिंदी
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में एक सिरफिरे की सरेआम लड़की का गला घोंटने की वारदात सामने आयी है। युवक दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा का अपनी टांगों से दबाकर दुपट्टे से उसका गला घोंटता रहा। लड़की के काफी देर बचाने के प्रयास करने और चीखने- चिल्लाने के बाद भी नहीं छोड़ा।
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह छात्रा को युवक के कब्जे से छुड़ाया। राहगीरों ने बेहोशी की हालत में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना गजरौला-समेलपुर मार्ग की है।
पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक बीच सड़क छात्रा को गिराकर उसका गला दबाता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार युवती निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। उसकी गांव के ही एक युवक राहुल से दोस्ती है। राहुल ने हाल ही में उसे दूसरे लड़के से बात करते हुए देख लिया था। इसी बात से वह नाराज था। ऐसे में बीते शनिवार की शाम को जब छात्रा स्कूटी से अपने गांव से जा रही थी तभी गजरौला-समेलपुर मार्ग पर राहुल ने उसे रोक लिया।
स्कूटी रुकवाने के बाद राहुल ने पहले तो उससे बात की फिर उसने आपा खो दिया। राहुल ने युवती के ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। बचाव के दौरान युवती जमीन पर गिर गई। फिर भी राहुल ने उसे नहीं छोड़ा। काफी समय तक वह युवती को जमीन पर घसीटता रहा और दुपट्टे से गला कसता रहा। इस दौरान युवती चीखती-चिल्लाती और तड़पती रही।
गनीमत रही कि आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को आरोपी राहुल से बमुश्किल छुड़ाया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, छात्रा को बेहोश देखकर राहुल वहां से फरार हो गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिर थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 6 January 2025, 2:01 PM IST
Topics : Amroha Girl mad man ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist passersby police strangled TrendingNews क्राइम