Crime in Karnataka: कोप्पल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में छह लोगों द्वारा कथित रूप से एक 21 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने और उसके पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 February 2024, 5:56 PM IST
google-preferred

कोप्पल: कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में छह लोगों द्वारा कथित रूप से एक 21 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने और उसके पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि आठ और नौ फरवरी की दरमियानी रात को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पति घर जाने के लिए बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे। घरेलू विवाद को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। जैसे ही बहस तेज हुई छह लोगों ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति से झगड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के पति की पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर किया ये काम, जानिए पूरी खबर 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (आरोपियों) उसे घसीटा और उसके पति की पिटाई की। आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा 'हमने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल सभी छह लोगों को नौ फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया।'

Published : 
  • 12 February 2024, 5:56 PM IST

Advertisement
Advertisement