हिंदी
महराजगंज: महराजगंज जिले की एक स्थानीय अदालत ने वर्ष 2014 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अदालत) विनय कुमार सिंह ने आठ दिसंबर 2014 को 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के मामले में रामकेश यादव (22) को मंगलवार को दोषी ठहराया और उसे 10 साल की कैद की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें: यूपी के बलिया में बिना दूल्हे-दुल्हनों की शादी, खुद डाली वरमाला, देखिये वीडियो
न्यायाधीश ने दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में बदमाश बेखौफ, पीआरडी जवान को मारी गोली
अभियोजन पक्ष के अनुसार, आठ दिसंबर 2014 को यादव ने लड़की के घर में घुसकर उससे बलात्कार किया था। लड़की के पिता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
Published : 31 January 2024, 1:45 PM IST
Topics : Maharajganj MinorGirl punishment raping अदालत उत्तर प्रदेश कारावास नाबालिग लड़की बलात्कार महराजगंज