Crime in Delhi: शास्त्री पार्क में पैसों के विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली

उत्तरपूर्वी दिल्ली में पैसों के विवाद के चलते 22 वर्षीय कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 February 2024, 3:03 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली में पैसों के विवाद के चलते 22 वर्षीय कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर शास्त्री पार्क इलाके के सी-ब्लॉक में हुई।

यह भी पढ़ें: दलित युवक को दबंगों से उलझना पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घायल शाहरुख पर लूट, छीना झपटी और शस्त्र अधिनियम समेत 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा,'आरोपियों की पहचान फरमान, फाजिल, प्रिंस, फैजल और वाहिद के रूप में की गई है और सभी पेशे से कबाड़ का काम करते हैं।'

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाहरुख का फाजिल, प्रिंस और फरमान से पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: शिवसेना उद्धव गुट के नेता का लाइव मर्डर, कंधे और पेट पर गोली मारी, वीडियो वायरल viral ]

उपायुक्त ने कहा,''आरोपियों ने बृहस्पतिवार को शाहरुख को घेर लिया। उनके बीच कहासुनी हुई और इसके बाद फरमान ने उसे गोली मार दी। शाहरुख को पेट के नीचले हिस्से में दाहिनी ओर गोली लगी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।''

उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published : 
  • 9 February 2024, 3:03 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement