Mumbai: शिवसेना उद्धव गुट के नेता का लाइव मर्डर, कंधे और पेट पर गोली मारी, वीडियो वायरल

मुंबई में बृहस्पतिवार को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 February 2024, 8:01 AM IST
google-preferred

मुंबई: स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि हमलावर नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का केंद्र पर लगाया आरोप,अग्निपथ योजना युवाओं के साथ है अन्याय

पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई।

घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारी जाती दिखाई देती है।

एक अधिकारी ने बताया घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु पुलिस ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

फेसबुक लाइव यह स्पष्ट करने के लिए था कि वे बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके दोनों एक साथ आए हैं।

अभिषेक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि शिंदे ने चार दिन पहले यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में नोरोन्हा से मुलाकात की थी और उन्हें अपने (शिंदे के) नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

राउत ने यह भी मांग की कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Published : 
  • 9 February 2024, 8:01 AM IST

Advertisement
Advertisement