EIA 2020 ड्राफ्ट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कही ये बात

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) 2020 ड्राफ्ट की हर ओर आलोचना हो रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसकी आलोचना की है। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 August 2020, 3:30 PM IST

नई दिल्लीः मोदी सरकार द्वारा लाए गए पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) 2020 ड्राफ्ट की कई विपक्षी पार्टियों में आलोचना करनी शुरू कर दी है। इसे लेकर सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में मनचलों की दरिंदगी, बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की हत्या, परिवार को किया जख्मी

केंद्र सरकार के पर्यावरण प्रभाव आकलन(ईआईए ) 2020 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि यह प्रस्ताव पर्यावरण विरोधी है और इससे प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले लोगों का मनोबल बढ़ेगा। सोनिया गांधी ने अंग्रेजी के एक समाचार पत्र में इस संबंध में छपे अपने लेख के द्वारा सरकार को घेरते हुए कहा कि उसे मालूम होना चाहिए कि हमरा देश जैव विविधता का भंडार है और इसकी सुरक्षा हम सबका दायित्व है।

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

सोनिया गांधी ने लिखा, ‘हमारे देश ने विकास की रेस के लिए पर्यावरण की बलि दी है, लेकिन इसकी भी एक सीमा तय होनी चाहिए। पिछले 6 साल में इस सरकार का रिकॉर्ड ऐसा ही रहा है जिसमें पर्यावरण को लेकर रक्षा करने पर विचार नहीं है, आज दुनिया में इस मामले में हम काफी पीछे हैं। महामारी के कारण सरकार को विचार करना चाहिए था, लेकिन इसे अनदेखा किया जा रहा है’।

Published : 
  • 13 August 2020, 3:30 PM IST