हिंदी
विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरी समर्थन देने की घोषणा की है। राहुल 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करेंगे। पूरी खबर..
नई दिल्ली: विभिन्न मांगों को लेकर देश भर के किसान 10 दिनों की हड़ताल पर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर हड़ताल पर बैठे किसानों के सर्मथन का ऐलान किया है। राहुल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: किसानों की हड़ताल से सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई में सब्ज़ियों के दामों में बढ़ोतरी
हमारे देश में हर रोज़ 35 किसान आत्महत्या करते हैं। कृषि क्षेत्र पर छाए संकट की तरफ़ केंद्र सरकार का ध्यान ले जाने के लिए किसान भाई 10 दिनों का आंदोलन करने पर मजबूर हैं। हमारे अन्नदाताओं की हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने के लिए 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करूंगा। pic.twitter.com/Bv4Hv72jE8
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 2, 2018
ट्वीट कर राहुल ने लिखा कि हमारे देश में हर रोज़ 35 किसान आत्महत्या करते हैं। कृषि क्षेत्र पर छाए संकट की तरफ़ केंद्र सरकार का ध्यान ले जाने के लिए किसान भाई 10 दिनों का आंदोलन करने को मजबूर हैं। हमारे अन्नदाताओं की हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने के लिए मैं 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करूंगा।
यह भी पढ़ें: 10 दिन की हड़ताल पर 22 राज्यों के किसान, दूध-सब्जी की सप्लाई बंद
बता दें कि 1 से 10 जून तक देशभर के किसान हड़ताल पर है। किसानों ने अपनी मांगो को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ गांव बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। देश के लगभग 22 राज्यों के 130 संगठनों ने इस आंदोलन का सर्मथन कर रहे हैं। किसानों की मुख्य मांगें सब्जियों का न्यूनतम मूल्य, समर्थन मूल्य और न्यूनतम आय समेत कई मुद्दे है। इसी मांग को पूरा करने के लिए किसान हड़ताल पर हैं।
No related posts found.
No related posts found.