हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस के कई गणमान्य लोगों ने पूर्व प्रधनमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सोनिया गांधी, डॉ सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ ही कांग्रेस के कई सांसदों तथा वरिष्ठ नेताओं ने यहां पंडित नेहरू की समाधि शांति वन जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किये।
Former PM Dr. Manmohan Singh, CP Smt. Sonia Gandhi, Former President Shri Pranab Mukherjee & Former Vice President Hamid Ansari attend a commemorative programme to mark Pt. Nehru's birth anniversary. #RememberingNehruji pic.twitter.com/JCB40svCZD
— Congress (@INCIndia) November 14, 2019
इस दौरान एक सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। (वार्ता)
Published : 14 November 2019, 10:24 AM IST
Topics : Congress Jawahar Lal Nehru Manmohan Singh Sonia Gandhi tribute कांग्रेस जयंती पंडित जवाहर लाल नेहरू मनमोहन सिंह सोनिया गांधी