दिल्ली की चहेती पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन

द‍िल्‍ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सेहत खराब हो होने के बाद उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

Updated : 20 July 2019, 4:32 PM IST
google-preferred

नई दिल्‍ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं।

कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Published : 
  • 20 July 2019, 4:32 PM IST

Advertisement
Advertisement