जन्मदिन विशेष: अखिलेश यादव, 2022 का चुनाव होगा बड़ा टर्निंग प्वाइंट
भारतीय राजनीति के इतिहास को देखें तो अखिलेश यादव अपने हम उम्र नेताओं से कोसों आगे खड़े दिखते हैं। कम उम्र में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद को सुशोभित करने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्म दिन है। 1 जुलाई 1973 को जन्मे अखिलेश के 47वें बर्थडे पर पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ का ये विशेष लेख: