महराजगंज के छोटे से गांव से निकले अश्वनी, हाईकोर्ट में बनाई पहचान; अब शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुआ चयन
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सिसवनिया खुर्द गांव निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में हुआ है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर हाईकोर्ट में पहचान बनाने के बाद मिली इस नई जिम्मेदारी पर परिवार, अधिवक्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।