हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से सीएम का पदभार संभाला है तब से वो प्रदेश की समस्या को खत्म करने में लगे हुए। इसी मुद्दे को लेकर योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर लोगों की समस्याएं सुनते हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
Published : 10 May 2017, 5:42 PM IST
Topics : मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ समस्याएं सरकारी आवास
No related posts found.