हिंदी
हैदराबाद: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आई तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुक्खू ने यहां कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार मानवीय पहल के साथ हिमाचल के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस के तहत लाई है।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बताया है कि राज्य में पार्टी सत्ता में आई तो ओपीएस को लागू किया जाएगा। सुक्खू ने कहा, ‘‘जिस तरह हमने हिमाचल प्रदेश में ओपीएस को लागू किया, उसी तरह आने वाले समय में हम तेलंगाना में भी सत्ता में आने पर इसे लागू करेंगे।’’
Published : 26 May 2023, 5:06 PM IST
Topics : कांग्रेस तेलंगाना पुरानी पेंशन योजना मुख्यमंत्री सत्ता सरकारी सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश हैदराबाद
No related posts found.