Site icon Hindi Dynamite News

लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प

लद्दाख में पेगोंग झील के निकट बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प तथा कहासुनी हुई जिसे बाद में बातचीत के जरिये सुलझा लिया गया।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प

नई दिल्ली: लद्दाख में पेगोंग झील के निकट बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प तथा कहासुनी हुई जिसे बाद में बातचीत के जरिये सुलझा लिया गया। भारतीय सैनिक कल सुबह झील के उत्तरी किनारे पर गश्त लगा रहे थे उसी समय वहां आये चीनी सैनिकों ने उस जगह को चीन का इलाका बताते हुए इस पर आपत्ति जतायी।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh योगी आदित्यनाथ ने कहा विकास का लाभ हर किसी तक पहुंचाने के लिए तकनीक का करें इस्तेमाल

इस बात को लेकर दोनों सेनाओं के जवानों के बीच मामूली झड़प और कहासुनी हुई। कुछ समय बाद दोनों पक्षों के सैनिक अपने क्षेत्रों में लौट गये। सेना के अधिकारिक सूत्रों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गुरुवार को कहा है कि चीन के सैनिकों ने पेगोंग झील के निकट गश्त लगा रहे भारतीय सैनिकों की वहां मौजूदगी पर आपत्ति जतायी थी हालांकि इस मामले को बाद में शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में सुलझा लिया गया। 

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति को लेकर अलग-अलग धारणाओं की वजह से होती है। दोनों पक्षों के बीच इस तरह की घटनाओं के समाधान के लिये स्थापित तंत्र मौजूद है। इस तंत्र के माध्यम से इस घटनाओं का समाधान किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi प्लास्टिक का सस्ता विकल्प खोजें IIT के छात्र

यह घटना चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगले महीने की भारत यात्रा से पहले हुयी है। भारतीय सेना की माउंटेन स्ट्राइक कोर अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा से लगते क्षेत्र में अगले महीने ही एक विशाल युद्धाभ्यास हिम विजय करने जा रही है। (वार्ता)

Exit mobile version