हिंदी
मंगलूरु: मंगलूरु के पनांबूर थाना क्षेत्र स्थित नव मंगलूरु पत्तन (न्यू मंगलोर पोर्ट) के मुख्य द्वार पर तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने रविवार तड़के अपनी सरकारी रिवॉल्वर से कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक की पहचान रायचूर के रहने वाले 58 वर्षीय जाकिर हुसैन के तौर पर हुई है।
मंगलूरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि नव मंगलूरु पत्तन के मुख्य द्वार पर तैनात हुसैन ने अपनी रात्रि पाली की ड्यूटी पूरी करने के बाद आज सुबह करीब साढ़े बजे मुख्य द्वार के निकट स्थित शौचालय में जाकर अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
Published : 22 October 2023, 4:24 PM IST
No related posts found.