शादी के बंधन में बंध कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक, तस्वीरों में देखें वेडिंग की खास झलक

डीएन ब्यूरो

कोरियोग्राफर-एक्टर पुनीत जे पाठक ने शुक्रवार को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड निधि मोनी सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें उनकी वेडिंग की खास झलक।

शादी के बंधन में बंध कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सिलसिला जारी है। नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण के बाद अब मशहूर डांसर, जज और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह संग शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

पुनीत जे पाठक-निधि सिंह

शादी के दौरान पुनीत और निधि पिंक आउटफिट में नजर आए। दुल्हन बनी निधि ब्लश पिंक लहंगा में काफ खूबसूरत लग रही है, तो वहीं पुनीत लाइट पिंक शेरवानी पहने हुए हैं।

एक दूसरे को वरमाला पहनाते कपल

पुनीत पाठक और निधि सिंह एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए। तस्वीर में पुनीत और निधि की बॉन्डिंग क्यूट नजर आ रही हैं।

पुनीत जे पाठक-निधि सिंह

पुनीत और निधि की शादी में उनके करीबी दोसेत और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी इस खास मौके पर नजर आये।

पुनीत जे पाठक ने अगस्त में की थी सगाई

पुनीत और निधि ने अगस्त में सगाई की थी। जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

पुनीत जे पाठक-निधि सिंह

पुनीत और निधि की मुलाकात झलक दिखला जा के सेट पर हुई थी। यहीं से इन दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई फिर ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो हई। दोनों ने रियलिटी टीवी शो दिल है हिंदुस्तानी में भी साथ काम किया था।








संबंधित समाचार