हिंदी
बाराबंकी: जनपद में बुधवार को अभिभावको ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप है कि बच्चों ने शिकायत की है की विद्यालय में शिक्षकों द्वारा अश्लील बातें बच्चों को बताई गई। साथ ही छात्रों और अभिभावकों ने कई गंभीर आरोप विद्यालय और शिक्षकों पर लगाए हैं। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जनपद के कोतवाली टिकैत नगर के विकासखंड पुरेडलई के अंतर्गत पूर्व रेवड़ा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक के ऊपर दर्जनों बच्चों व माता पिता ने गंभीर आरोप लगाकर विद्यालय में करीब एक घंटे हंगामा काटा। जिसके कुछ देर बाद पीआरवी 112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और तैनात शिक्षक को कोतवाली लेकर आई।
इसके बाद बच्चों व अभिभावकों का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और करीब आधा दर्जन अभिभावकों व लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चों के साथ पहुंचकर कोतवाली में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि यहां पर तैनात शिक्षक ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने हमारे बच्चों को अश्लील बातें बताते हैं और बच्चों से गलत हरकतें भी करते हैं। बच्चों ने अपने माता-पिता से पूरी बात बताई जिसके बाद अभिभावक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और विद्यालय परिसर में घंटा हंगामा काटा और शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही थाना प्रभारी रत्नेश कुमार पांडे तत्परता दिखाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को घटना को बताते हुए कोतवाली बुलाया जहां खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थित जानी जिसके बाद अपने उच्च अधिकारी से बात कर अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मास्टर को निलंबित कर दिया गया है और जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण व बच्चे शांत हुए और अपने घर गए।
बच्चों ने यह भी आरोप लगे कि यहां पर जो शौचालय बनवाया गया है। उसमें मास्टर साहब ताला बंद किए रहते हैं। हम लोगों को बाहर बाग में खुले में शौच जाना पड़ता है। साथ ही साथ बच्चों ने मिड डे मील के बारे में बताया कि यहां पर मिड डे मील योजना के तहत जो भोजन हमें दिया जाता है उसमें भी नियम के अनुसार हमें खाना नहीं दिया जाता है।
Published : 5 March 2025, 7:36 PM IST
Topics : allegations Barabanki Dynmaite News parents ruckus school Student Teacher UP News uttar pradesh