हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई स्थित विद्यालय केनफाउन्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के प्रतिभागी छात्र नाट्यकला और संगीत के माध्यम से सभी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे।
विद्यालय प्रांगण में सभी बच्चों ने अपनी अपनी मां के पैरों को धुलकर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस भावुक दृश्य को देखकर सभी अतिथियों की आंखे नम हो गई।

जिसमें मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट सुबीर घोष, फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार रामाचंद्रन ने सभी क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार देने के लिए प्रयत्नशील रहेगें।
Published : 13 May 2024, 7:46 PM IST
No related posts found.