भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री सोरेन के प्रधान सचिव एक्का का तबादला

डीएन ब्यूरो

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उनका तबादला करके उन्हें पंचायती राज विभाग में भेज दिया गया है।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उनका तबादला करके उन्हें पंचायती राज विभाग में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने एक्का पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से आज रात जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, 1994 बैच के भारतीय प्राशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव अरुण एक्का को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रधान सचिव, पंचायती राज बनाया जाता है।’’

अधिसूचना के अनुसार, आईएएस अधिकारी एक्का को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अतिरिक्त प्रभार प्रधान सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा प्रधान सचिव गृह कारा के पद से स्थानांतरित कर अगले आदेश तक प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

इससे पहले आज दिन में भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्का के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, ''बिचौलिए राज्य की सत्ता चला रहे हैं जहां मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण एक्का सत्ता के एक मशहूर दलाल विशाल चौधरी के अरगोड़ा चौक के निकट के कार्यालय पर सरकारी फाइलें निपटाते हैं।''

मरांडी ने एक्का को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी।

 










संबंधित समाचार