हिंदी
चंडीगढ़: देश के दिग्गज उद्यमी और कुरुक्षेत्र से लोक सभा के सांसद रहे नवीन जिंदल ने शनिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
नवीन जिंदल ने बठिंडा स्थित पैतृक गांव पहुंचकर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सरदार सुखबीर सिंह बादल से भी मुलाकात की और उनके साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं।
चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र से लोकसभा के सांसद रहे नवीन जिंदल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के चित्र पर किया श्रद्धासुमन अर्पित, बठिंडा स्थित पैतृक गांव में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से भी की मुलाकात@MPNaveenJindal pic.twitter.com/4NBBakkUhA
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 29, 2023
इस मौके पर नवीन जिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल एक महान नेता, मिट्टी के लाल और जनता, किसानों व समाज के कमजोर वर्गों के सबसे करिश्माई नेताओं में से एक थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बेहद समर्पण के साथ पंजाब के लोगों की सेवा की। वे आजीवन किसानों के हितैषी बने रहे।
उद्योगपति जिंदल ने कहा कि पंजाब के विकास और किसानों के कल्याण के लिए सरदार प्रकाश सिंह बादल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गत 27 अप्रैल को निधन हो गया था। वे पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होने के अलावा, उन्होंने सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
Published : 29 April 2023, 4:01 PM IST
No related posts found.