Chandauli News: चंदौली में सांप के काटने से बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यूपी के चंदौली में शुक्रवार रात एक बच्ची की सर्प दंश से मौत की खबर सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 July 2024, 3:55 PM IST
google-preferred

चंदौली: जनपद में शुक्रवार रात को बबुरी थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में घर में सोते समय 11 वर्षीय बच्ची को सांप ने डंस लिया। परिजनों ने बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए  जिला मोर्चरी भेज दिया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला बबुरी थाना क्षेत्र के कुर्थिया का है।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात कुर्थिया गांव निवासी संस्कृति (11 वर्ष) पुत्री छोटू  घर में सो रही थी, तभी अचानक एक सांप ने डस लिया। उसी दौरान सांप ने चढ़कर डंस लिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published : 
  • 27 July 2024, 3:55 PM IST

Advertisement
Advertisement