हिंदी
चंदौली: (Chandauli) जिले में एक महीने में प्रजापति समाज के दो लोगो की हत्या (Murder) के बाद शनिवार को भागीदारी पी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भागीदारी पार्टी पी (Bhagidari Party P) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) पर निशाना साधा।
पुलिस पर लगाये आरोप
उनका आरोप है पुलिस प्रशासन के लोग इन घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रहे हैं। पुलिस की ओर से मात्र खाना पूर्ति कि जा रही है। इसको लेकर प्रजापति समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आरोप लगाया कि सदर कोतवाली के केशवपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति का शव गांव के ही तालाब से मिला था। परिवार के लोगो ने दो लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। लेकिन घटना के एक हफ्ते बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दूसरी घटना के बारे में बताते हुइ उन्होने कहा करजरा गांव में अजय प्रजापति की कुछ लोगों ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में भी फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कहा अगर दोनों घटनाओं का पुलिस के द्वारा निष्पक्षता पूर्वक जांच करके खुलासा नहीं किया गया तो भागीदारी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
Published : 24 August 2024, 4:03 PM IST
Topics : Bhagidari Party P Chandauli District Headquarters police protest घेराव चंदौली जिला मुख्यालय भागीदारी पार्टी पी विरोध प्रदर्शन