हिंदी
जम्मू: पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के निकट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को काम करने से रोकने के लिए आज कई राउंड गोलीबारी की जिसमे एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक घायल हो गया।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच अरनिया क्षेत्र में बाड़ के निकट ट्रैक्टर से काम कर रहे हमारे सैनिकों को गोलीबारी करके चेतावनी दी।
उन्होंने कहा,“ हमारे सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई और मोर्टार गोले भी एक दूसरे पर दागे गये। (एजेंसी)
Published : 12 May 2017, 10:57 AM IST
Topics : अंतरराष्ट्रीय गोलीबारी जवान पाकिस्तान बीएसएफ सीमा सुरक्षाबल
No related posts found.