हिंदी
नई दिल्ली: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दो पेपर लीक होने के मामले से नाराज छात्र आज दिल्ली में CBSE ऑफिस के बाहर रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सीबीएसई की गलती की वजह से उन लोगों की अनावाश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वह CBSE की गलती का दोष भुगत रहे हैं, जो ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें: CBSE पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी विक्की पुलिस की हिरासत में
पेपर लीक होने के बाद छात्रों ने गुरूवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि उन्हेंं न्याय चाहिए और वो दोबारा पेपर देने के लिए तैयार नहीं है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के पेपर लीक हो जाने की वजह से देशभर के 28 लाख बच्चों पर असर पड़ा है।
पेपर लीक होने के बाद से पुलिस समेत सीबीएसई इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। गुरूवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने कई कोचिंग इंस्टीट्यूट में छापेमारी की। पूछताछ को लिये कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) भी गठित की है। यह टीम पेपर लीक से संबंधित हर पहलू की जांच करेगी।
पेपर लीक की शिकायत के बाद सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की गणित और 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है। सीबीएसई जल्द ही परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा।
Published : 30 March 2018, 11:10 AM IST
No related posts found.