CBI मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे राहुल गांधी समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

सीबीआई मुख्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच हुई गहमागहमी के बीच पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की लेकिन तब भी बात नहीं बनी तो सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरा मामला

Updated : 26 October 2018, 2:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः सीबीआई अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली स्थित सीबीआई के मुख्यालय के बाहर घेराव करने पहुंचे थे। यहां उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, वाम दलों के नेता, टीमसी समेत कई सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिये यहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।     

यह भी पढ़ेंः CBI मामले में बोले अरुण जेटली.. CVC की जांच से सच आयेगा सामने  

 

 

 

  

 

 

लेकिन जिस भारी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीबीआई मुख्यालय का घेराव किया उसे देखते हुये प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें की और जब इसके बाद भी स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस अध्यक्षत्र समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।        

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस का हल्ला बोल..राहुल गांधी का CBI मुख्यालय का घेराव,TMC व वामदल भी आये साथ

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष को लोधी रोड थाने ले जाती पुलिस

 

 

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद पुलिस को कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। उन्हें पुलिस लोधी रोड थाने ले गई है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने और कड़ा रुख अपनाया है। गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम राफेल की जांच नहीं करवाना चाहते हैं इस वजह से उन्होंने सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह से सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर भेजना यह दर्शाता है कि सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है।       

यह भी पढ़ेंः सीबीआई मामले को लेकर कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन, केंद्र सरकार निशाने पर  

 

 

 

बस में सवार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले की जांच सीवीसी को सौंपी और 2 हफ्ते के भीतर यह जांच पूरा करने के आदेश दिये। इसके बाद से ही कांग्रेस ने देशभर में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया है। दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय के बाहर आज सुबह से काफी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत वामदल और टीएमसी के कार्यकर्ता पहले ही धरना दे रहे हैं।  

यह भी पढ़ेंः CBI मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में जांच पूरी करे CVC 

 

जैसे ही प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुये तो कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गये और उन्होंने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने जब स्थिति को हाथ से जाते हुये देखा तो अधिकारियों के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद अपनी गिरफ्तारी पुलिस को दी और उन्हें पुलिस लोधी रोड थाने ले गई। राहुल गांधी अपनी एसपीजी सुरक्षाबलों बलों के साथ बस में सवार हो गये और उनके साथ कई कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी।

 

 

 

Published : 
  • 26 October 2018, 2:27 PM IST

Advertisement
Advertisement