
रायबरेली: बेखौफ दबंगों ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पालन करने गई राजस्व टीम से अभद्रता व गाली गलौज की। इसके बाद तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा वहीं बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे के पास स्थित प्रताप होटल के पास का है। जहां सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायब तहसीलदार व पुलिस की टीम हस्तांतरण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके पर गई थी। लेकिन दबंग विपिन कुमार यादव, विकास यादव, सुशील कुमार अपने 10 से 15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर राजस्व अधिकारियों और पुलिस से अभद्रता करने लगा।
अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने तीन नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।।
वहीं पीड़ित दल बहादुर सिंह ने एक प्रेस वार्ता करके अपनी जान का खतरा बताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Published : 20 March 2025, 3:28 PM IST
Topics : Dynamite News fir kotwali nagar raebareli Life Threat raebareli news Raebareli police UP News