हिंदी
काराकास सिटी: वेनेजुएला में एक बिजनेस जेट विमान के राजधानी काराकास के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह लोगों की मौत हो गयी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लिए प्यूर्टो कैबेलो से काराकास आ रहा लियरजेट 55सी बिजनेस जेट विमान क्रिस्टोबल रोजस म्यूनिसपिलिटी में वैलेस डेल तुय कण्ठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान में दो पायलट और एस्टुडिएंट्स डी मेरिडा फुटबॉल क्लब क्रिश्चियन टोनी के अध्यक्ष समेत चार यात्री शामिल थे। (वार्ता)
Published : 23 June 2022, 12:49 PM IST
Topics : काराकास दुर्घटनाग्रस्त बिजनेस जेट विमान वेनेजुएला
No related posts found.