हिंदी
नाइजीरिया: शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। यात्री बस और ट्रक के बीच भिडंत की वजह से ये हादसा हुआ। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है।

नाइजीरिया के समाचार पत्र पल्स के रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा शनिवार सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर हुआ। जब ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गलत दिशा से आ रही बस से वो टकरा गई।

लागोस पुलिस प्रवक्ता फेमी जोसेफ के अनुसार ट्रक सड़क पर गड्ढे से बचने की कोशिश में दूसरी तरफ से आ रही बस से टक्कर हो गई,जिससे बस आग की लिपट में आ गई थी। इस हादसे में ट्रक चालक और उसका सहायक इस हादसे में बच गये और दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गये। जनरल अस्पताल में पीड़ितों के शवों को शवगृह में रखा गया है।
Published : 9 June 2019, 1:31 PM IST
No related posts found.