देहरादून के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिए ये दो खास तोहफे
देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में आज इतिहास रच गया, जब महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो प्रमुख परियोजनाओं फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों सुविधाओं ने राष्ट्रपति निकेतन को आधुनिकता और परंपरा के अद्भुत संगम में बदल दिया है, जो उत्तराखंड की स्थापत्य कला और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया है।