हिंदी
लखनऊ: बुलंदशहर में हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के अलावा एक और युवक की मौत हुई थी। उस युवक का नाम था सुमित। मृतक सुमित के परिजनों ने बुधवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
परिजनों में सुमित का भाई, माता-पिता और बहन शामिल थे। सीएम से मुलाकात के बाद परिजनों ने कहा कि सुमित को शहीद का दर्जा मिले। इस दौरान परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग भी की। सीएम से बातचीत के दौरान माता-पिता को पेंशन देने की भी मांग मृतक सुमित के परिवार की तरफ से उठाई गई।

मृतक के परिजनों ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद कहा कि सीएम योगी ने हमे आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक सुमित की बहन बबली ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है कि घटना की न्यायिक जांच चल रही है जांच पूरी होने के बाद कोई फैसला लिया जायेगा। बबली ने आगे कहा कि सरकार ने बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सरकार ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार को जितनी आर्थिक मदद दी उतनी ही मदद सुमित के परिवार को भी दी जाये।
Published : 19 December 2018, 1:29 PM IST
Topics : बुलंदशहर बुलंदशहर हिंसा योगी आदित्यनाथ लखनऊ सुमित
No related posts found.