हिंदी
मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
इमारत ढ़हने से इसके नीचे और कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव और राहत का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार करीब 14 परिवार इस बिल्डिंग में रहते हैं और अभी की 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत के इस तरह अचानक गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
Published : 24 November 2017, 11:10 AM IST
Topics : अस्पताल घायल तीन मंजिला इमारत बचाव और राहत भिवंडी मुंबई मौत
No related posts found.