हिंदी
घुघली (महराजगंज): थाना क्षेत्र के रामपुर इटहिया में सुदर्शन के घर बीती रात निचलौल थाना के बहुआर से बारात आई थी।
बारात में युवक नाचते गाते जा रहे थे। तभी गांव के कुछ युवक भी बारात में शामिल होकर नाचने लगे।
इसको लेकर बारातियों और गांव के युवकों में नाचने को लेकर टकराव होने लगा।
कहासुनी के बाद दो पक्षों में हाथापाई होने लगी। गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो ईंट पत्थर चलने लगे।
हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आपसी सुलह समझौते के बाद नाच गाना बंद कर बाराती सुदर्शन के घर पहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो गए।
इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
Published : 9 May 2024, 12:54 PM IST
No related posts found.